फिल्म जगत के दिगज अभिनेता धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर अक्सर खासा एक्टिव रहते हैं और अपनी लाइफस्टाइल से जुड़ी चीज फैन्स के बीच शेयर करते रहते हैं.
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने हाल ही में कोरोना वैक्सीन लेते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. साथ ही उन्होंने वीडियो शेयर के साथ अपने फैन्स के लिए एक खास मैसेज भी शेयर किया है. जिसमे ट्वीट करते- करते इतना जोश आ गया की मैं निकल गया कोरोना वैक्सीन लेने. मैं आपको बता दूं कि यह शो ऑफ नहीं है लेकिन यह प्रेरणादायक है. दोस्तों आप अपना ख्याल रखिए.साथ ही धर्मेंद्र ने कहा की लॉकडाउन को लॉकडाउन करना है. दो गज की दूरी मास्क है जरूरी. मैं तो यह भी ले रहा हूं. इंजेक्शन जल्दी से ले लो. लड़कों को भीलेना चाहिए.और बच्चों को भी.
अभिनेता धर्मेंद्र के फैन्स इस वीडियो को काफी पसंद कर के अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं.साथ ही अपने फेवरेट
एक्टर तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. इस वीडियो जहां तक बात करें इसमें धर्मेंद्र आराम से कोरोना वैक्सीन लेने
के बाद अपने फैन्स को वैक्सीन लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहें हैं.
Tweet karte karte…. josh aa gaya …aur main nikal gaya….vaccination lene …. it’s definitely not a show off…but to inspire you all….. Friends, please take care 👋 pic.twitter.com/gp4lQAZr1l
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) March 19, 2021
जल्द ही धर्मेंद्र अपने 2′ में नजर आएंगे. इस फिल्म में सनी देओल,बॉबी देओल और धर्मेंद्र के पोता करण
देओल भी नजर आएंगे. धर्मेंद्र ज्यादा समय अपने फार्महाउस पर ही गुजरता है. 84 साल के हो चुके धर्मेंद्र
मुंबई कुछ खास मौकों पर ही जाकर फार्महाउस पर वापस लौट आते हैं.लॉकडाउन के वक्त धर्मेंद्र ने अपना
पूरा समय अपने ही फार्महाउस पर गुजारा है.वैसे भी धर्मेंद्र का फार्महाउस है भी बहुत ही खूबसूरत धर्मेंद्र सोशल
मीडिया एकाउंट पर समय-समय पर इसके वीडियो और फोटो शेयर करते हैं.