प्रियंका गांधी ने अपने इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब का सेशन रखा. जिसपर उनके फॉलोअर्स ने कई सवाल पूछे एक यूजर ने तो उनसे राहुल गांधी के बारे में ही सवाल पूछ लिया प्रियंका गांधी ने भी उस यूजर के सवाल का जवाब दिया
यूजर ने प्रियंका गांधी से पूछा- ‘राहुल गांधी की सबसे पसंदीदा चीज क्या है?’ जवाब देते हुए प्रियंका गांधी ने लिखा, ‘सबसे बुरी आदत भी वही है- वो आपको सच बोलेगा, चाहे आपको अच्छा लगे या बुरा.
सोशल मीडिया पर भी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी काफी एक्टिव रहती हैं.ट्विटर और इंस्टाग्राम पर वो खुलकर अपनी बात रखती हैं.और साथ कही मजेदार पोस्ट भी शेयर करती है
वही और एक यूजर ने प्रियंका गांधी से पूछा की की अगर आपको कोरोना को काबू करने के लिए PM मोदी 5 स्टेप्स में बताने हों, तो वो क्या होंगे?
जवाब में प्रियंका गांधी ने लिखा, ‘पहला- भारतीयों को सबसे पहले वैक्सीन लगवाई जाएं. हमने 6 करोड़ वैक्सीन को एक्सपोर्ट किया. दूसरा- ज्यादा से ज्यादा बेड का अरेंजमेंट और स्टेडियम्स का इस्तेमाल. तीसरा- ऑक्सीजन को हर जगह जल्दी से जल्दी पहुंचाना. चौथा- चुनाव को छोड़ लोगों की जिंदगी बचाने पर फोकस किया जाए. पांचवां- काला बाजारी को तंरत पकड़ा जाए और रोक लगाई जाए.’