मुंबई पुलिस के पुलिसकर्मी अमोल यशवंत कांबले ने अपने डांस वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर खास पहचान बना ली है। यशवंत कांबले नयागांव पुलिस मुख्यालय में तैनात है अमोल ड्यूटी खत्म होने के बाद और छुट्टी के दिन डांस करते हैं। उनकी यह प्रतिभा लोगों के सामने तब आई जब उन्होंने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर अपने डांस का एक वीडियो पोस्ट किया।
View this post on Instagram
अमोल ने मराठी फिल्म ‘अप्पू राजा’ के गाने ‘आया है राजा’ पर डांस कर एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला, जोकि तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। एक वीडियो में ड्यूटी पर होते हुए अमोल एक दोपहिया गाड़ी चालक को सही तरीके से मास्क पहनने के लिए कह रहे हैं और फिर दोनों ही डांस करने लगते हैं। अमोल के मुताबिक लाखों लोग उनके डांस वीडियो को पसंद कर रहे हैं।
अमोल यशवंत काम्बले 2004 में मुंबई पुलिस में भर्ती हुए थे। अमोल को बचपन से ही डांस करना पसंद रहा है। पुलिस में भर्ती होने से पहले अमोल अपने बड़े भाई, जोकि एक कोरियोग्राफर हैं, के साथ डांस शो भी किया करते थे। अमोल अपनी ड्यूटी को तो बखूबी निभाते ही हैं। साथ ही अपने पैशन को भी फॉलो करते हैं। उनका डांस देखकर ये लगता है कि कोई प्रोफेशन डांसर हो। युवाओं को अमोल से प्रेरणा मिलती है।