निधन -टीवी की, पहली महिला,’ बेट्टी , शानदार व्यक्तित्व के, लिए रहीं, मशहूर

  दिग्गज टेलीविजन स्टार बेट्टी व्हाइट का 99 वर्ष में निधन हो गया है। वाशिंगटन पोस्ट ने व्हाइट की मौत…
1 Min Read 0 97

 

दिग्गज टेलीविजन स्टार बेट्टी व्हाइट का 99 वर्ष में निधन हो गया है। वाशिंगटन पोस्ट ने व्हाइट की मौत की सूचना दी है। उन्होंने अपने टेलिविजन करियर की शुरुआत ‘द गोल्डन गर्ल्स’ और ‘द मेरी टायलर मूर शो’ से की थी।गोल्डन गर्ल्स जैसे शो में अभिनय करने और शानदार व्यक्तित्व के लिए जानी जाती थीं।

बेट्टी व्हाइट 17 दिन बाद अपना 100वां जन्मदिन सेलिब्रेट करतीं। उनके मजाकिया अंदाज ने आधी सदी से भी अधिक समय तक लोगों का मनोरंजन किया। उन्होंने 2011 में “सैटरडे नाइट लाइव” की मेजबानी भी की। व्हाइट को द मैरी टायलर मूर शो में उनके चरित्र के लिए दो बार एमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

मैं उन्हें याद रखूंगा- उनके प्रवक्ता ने पीपल मैगजीन को दिए एक बयान में बताया कि वह कुछ दिनों में ही 100 वर्ष की होने वालीं थी, मुझे लगा कि वह हमेशा हमारे बीच में रहेंगी। मैं उनको हमेशा याद रखूंगा और सिर्फ मैं ही नहीं उनको उनके जानवर भी बहुत याद रखेंगे जिनसे वह बहुत प्यार करती थीं।

बेट्टी व्हाइट के नाम 115 एक्टिंग क्रेडिट्स भी हैं और ‘द बोल्ड एंड द ब्यूटीफुल’, लेडीज में, दैट 70 शो, बॉस्टन लीगल, हॉट इन क्लेवलैंड, के अलावा भी कई सारे शो का हिस्सा रहीं थीं। बेट्टी को कई सारे अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *