बिहार सरकार सरकारी स्कूलों और कोचिंग संस्थाओ खोलने का आदेश जारी किया है.
इस नये आदेश के अनुसार 4 जनवरी 2021 से पूरे राज्य के सभी सरकारी स्कूलों और कोचिंग सेंटरों को खोला जाएगा. बैठक में यह भी फैसला लिया गया है कि स्कूल प्रबंधन को यह सुनिश्चित करना पड़ेगा कि सभी छात्र मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें.
कक्षा में बैठक व्यवस्था भी बदली जायगी . यहां छात्र एक दूसरे से छह फीट की दूरी में बैठेंगे. इसलिए कुर्सी-मेज की दूरी 6 फीट होनी चाहिए. कक्षा में अन्य जरूरी गतिविधियों के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना होगा
गाइडलाइन के अनुसार अभी सभी को छात्रों को तत्काल परिसर में वापस नहीं बुलाया जाएगा. बल्कि 9 वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों को स्कूल जाने का विकल्प दिया गया है, वो भी अभिभावकों की मंजूरी के बाद , वैसे उनके पास ऑफलाइन कक्षाओं में पढ़ने का भी ऑप्शन है.