देश की ,राजधानी में, 22 सालों के, बाद हुई ,रिकॉर्ड तोड़ ,बारिश

  दिल्ली का मौसम- दिल्ली में जमकर बारिश हो रही है। शुक्रवार की आधी रात से बरसात शुरू हुई और…
1 Min Read 0 30

 

दिल्ली का मौसम- दिल्ली में जमकर बारिश हो रही है। शुक्रवार की आधी रात से बरसात शुरू हुई और आज रविवार तक जारी है। मौसम विभाग का मानना है कि करीब 22 साल बाद ऐसी रिकॉर्ड तोड़ बरसात हुई है। इस कारण राजधानी की सड़को पर पानी पानी हो गया जिसके
चलते लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने रविवार को हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शनिवार को 22 साल बाद जनवरी में एक दिन में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई जिससे करीब दो महीनों में शहर में सबसे अच्छी वायु गुणवत्ता दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक सफदरजंग वेधशाला ने शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में 41 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जो जनवरी माह के लिए पिछले 22 वर्षों में सबसे अधिक है। इससे पहले शहर में जनवरी महीने में एक दिन में सर्वाधिक वर्षा 1999 में 46 मिलीमीटर दर्ज की गई थी।

भारी बारिश के कारण दिल्ली में हो रही बारिश के बाद मंडावली के अंडरपास और इसके अलावा अन्य जगहों पर जलभराव देखने को मिला। रिकॉर्ड बारिश के कारण न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, पुल प्रहलादपुर, रिंग रोड और मंडावली जैसे राष्ट्रीय राजधानी के निचले इलाकों में पानी भर गया।

 

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *