गृहमंत्री अमित शाह का ,जन्मदिन, पीएम मोदी के अलावा ,कई नेताओं ने दी बधाई

  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 22 अक्तूबर 1964 को हुआ था।…
1 Min Read 0 131

 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 22 अक्तूबर 1964 को हुआ था। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, भारत के गृहमंत्री के रूप में वह हमारे देश की प्रगति के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। वह महत्वपूर्ण सहकारिता क्षेत्र में सुधार के लिए भी सराहनीय कार्य कर रहे हैं और वह हमारे देश की सेवा में एक लंबा और स्वस्थ्य जीवन व्यतीत करें। ”

पीएम के अलावा केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिवस की ढेरों शुभकामनाएं। हर दायित्व को बड़ी कुशलता से निभाने में वे सिद्धहस्त हैं। भारत की आंतरिक सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए वे बड़ी कर्मठता से काम कर रहे हैं। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, भारत के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी उन्हें बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, राष्ट्रसेवा में पूरे मनोयोग से समर्पित, कुशल संगठक व ऊर्जावान वक्ता, विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिवस की असीम शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं जीवन में अनवरत ऊर्जा प्रवाह की कामना करता हूं।”

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी शाह को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा, भारत वर्ष को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए पीएम मोदी के साथ निष्ठापूर्वक काम कर रहे, गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप दीर्घायु हों, ऊर्जावान रहकर सदैव देशसेवा करते रहें।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, परिश्रम, कर्मठता और सेवाभाव से भारत की विकास यात्रा को आगे बढ़ाते, देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर कहा, दृढ़ इच्छाशक्ति के धनी, देशहित और राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाले प्रखर राष्ट्रवादी, हमारे मजबूत गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *