Birth Anniversary: पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि,पीएम मोदी राष्ट्रपति मुर्मू से लेकर ,सोनिया गांधी, राहुल गांधी ने किया ट्वीट

  देश आज पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती मना रहा है। इस खास मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन…
1 Min Read 0 139

 

देश आज पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती मना रहा है। इस खास मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व सोनिया गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नेता नेहरू के समाधि स्थल शांति वन पहुंचे और उन्हें पुष्प अर्पित किए।

इसके अलावा पार्टी की ओर से पंडित नेहरू का एक वीडियो भी ट्वीट किया गया है। इस पर लिखा गया है, बच्चे बागों में खिली उस कली की तरह होते हैं, जिनकी परवरिश बहुत प्यार और नरमी से करनी चाहिए। कुछ ऐसे थे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित श्री जवाहरलाल नेहरू या यूं कहें बच्चों के ‘चाचा नेहरू’।

बच्चे बागों में खिली उस कली की तरह होते हैं…जिनकी परवरिश बहुत प्यार और नरमी से करनी चाहिए”कुछ ऐसे थे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित श्री जवाहरलाल नेहरू या यूं कहें बच्चों के ‘चाचा
पीएम मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पंडित नेहरूर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। हम राष्ट्र के लिए उनके योगदान को याद करते हैं।

नेहरू जयंती व बाल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने कहा, आज का दिन बहुत खास है। यह दिन भारत के बच्चों यानि भारत के भविष्य को समर्पित है। उन्होंने आगे कहा, आज कल के बच्चे कंप्यूटर युग के बच्चे हैं। टेक्नोलॉजी, अब बच्चों की अंगुलियों पर है। इसलिए यह और भी महत्वपूर्ण है कि हम उन्हें सही मूल्य सिखाने के लिए अधिक प्रयास करें। उन्हें विभिन्न कार्यों और चर्चाओं में शामिल करें।

राहुल ने किया भावुक ट्वीट
इस मौके पर राहुल गांधी ने भी पंडित नेहरू को याद किया। उन्होंने लिखा, कौन है भारत माता? इस विशाल भूमि में फैले भारतवासी सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। भारतमाता यही करोड़ों-करोड़ जनता है। पं नेहरू के इन्हीं लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को दिल में ले कर चल रहा हूं, ‘हिन्द के जवाहर’ की भारत माता की रक्षा के लिए।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *