हमारे देश के कई हिस्सों में रोजाना लोग काफी मात्रा में ट्रेन में सफर करते है .ट्रेन के सफर करना काफी हद तक अच्छा और सुरक्षित माना जाता है और एक कारण इसका सस्ता किराया भी है .इन सारी कारणों से ही देश की काफी बड़ी आबादी ट्रेन से सफर करना पसंद करती है। या यूं समझें कि भारतीय रेलवे को देश की लाइफलाइन भी कहें तो गलत नहीं होगा।और आज के समय कई फेसिलिटी वाली ट्रेन हमारे देश के कई हिस्सों चल रही है।पिछले दो वर्षो से कोरोना महामारी के कारण ट्रेन पटरी पर न दौड़ रही थी लेकिन एक बार फिर ट्रेन ने अपनी रफ्तार पकड़ ली.
लेकिन काफी लोग ट्रेन का सफर न करते लेकिन आपने ट्रेन को गुजरते जरूर देखा होगा. क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि ट्रेन के इन बोगियों में कुछ Sign बने होते हैं. इन चिन्हों का अपना महत्व होता है.
तो आइये जानते हैं…
जानें, क्यों बना होता है ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर ‘X’ का निशान
भारतीय रेल के नियमों के अनुसार , सभी पैसेंजर ट्रेन के आखिरी बोगी में इस निशान का होना अनिवार्य है. दरअसल, ये बड़ा-सा X यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों पर लिखा जाता है. इसका मतलब होता है कि यह उस ट्रेन का आखिरी डिब्बा है. ये निशान सफेद और पीले रंग के होते हैं. सभी ट्रेनों के लास्ट डिब्बे पर ही X का निशान बनाया जाता है। ताकि कि स्टेशन पर मौजूद लोगों और कर्मचारियों को ये पता चल सके कि पूरी ट्रेन गुजर चुकी है।