जाको राखे साइयां…मार सके न कोय’, यह लोकोक्ति फिर सही साबित हुई। पवई इलाके में एक बस ने बुजुर्ग को रौंद डाला, लेकिन वह बाल-बाल बच निकला। यह हादसा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बुजुर्ग को रौंदने की घटना का दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें बुजुर्ग के ऊपर से बस गुजर जाती है, लेकिन वह चमत्कारिक ढंग से बच निकला। इतना नहीं अन्य लोग जब शोर मचाकर बस को रोकते हैं और नाराजी प्रकट करते हैं, तभी वह बुजुर्ग बस के पीछे से आता है और ड्राइवर को फटकारता नजर आता है।
#WATCH | Elderly man’s close shave in Powai area of Mumbai. The incident was captured on a CCTV camera.
(Source: viral video) pic.twitter.com/50LV4N2Pvk
— ANI (@ANI) December 15, 2022