इकोनॉमिक इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) की ताजा रिपोर्ट में दुनिया के सबसे महंगे शहरों में सिंगापुर और न्यूयॉर्क संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं. ईआईयू ने हाल में वर्ल्डवाइड कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स 2022 प्रकाशित की थी. ऐसा पहली बार हुआ है जब न्यूयॉर्क इस सूची में पहले स्थान पर आ गया है. इसका एक बहुत बड़ा कारण अमेरिका में महंगाई में आया तेज उछाल है.
इस इंडेक्स में रोजाना इस्तेमाल होने वाले 200 से अधिक उत्पादों की कीमतों की तुलना की गई है. इसमें कपड़े, रेंट, खाना और ट्रांसपोर्ट आदि शामिल हैं. यह तुलना 172 देशों के बीच की गई है और इंडेक्स का हाइएस्ट नंबर 100 रखा गया है. यानी महंगाई को 100 अंक में से मापा गया है. न्यूयॉर्क और सिंगापुर दोनों को 100 अंक मिले हैं.
बाल कटवाने में लगते हैं 5000 – न्यूयॉर्क में औसतन बाल कटवाने में 55-60 डॉलर लगते हैं. जो भारतीय करेंसी में 5000 रुपये के करीब है. इसी तरह लॉन्ड्री के लिए आपको 6 डॉलर तक खर्च करने पड़ सकते हैं. जो कि 500 रुपये के करीब है. इसी तरह सिंगापुर में आपको बाल कटवाने के लिए 60-80 डॉलर खर्च करने पड़ सकते हैं. वही, एक सामान्य रेस्टोरेंट में 2 लोगों के खाने का खर्च करीब 5000 रुपये आ सकता है.”