बता दें, हैदराबाद में प्रोजेक्ट के की शूटिंग के समय अमिताभ को चोट लग गई थी. फिल्म के एक एक्शन सीक्वेंस के दौरान उनकी दाहिनी पसली की मांसपेशियों में चोट लग गई थी. बिग बी ने अपने फैंस को उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने के लिए धन्यवाद भी दिया और उम्मीद जताई कि वह जल्द ही रैंप पर वापस आएंगे.
अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर एक शो के रैंप पर वॉक करते हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की. उन्होंने कैप्शन दिया: सभी प्रार्थनाओं और मेरे ठीक होने की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद.. मैं ठीक हो रहा हूं .. जल्द ही रैंप पर वापसी की उम्मीद करता हूं.
उन्होंने लिखा कि इस घटना के बाद फिल्म की शूटिंग टाल दी गई. प्रोजेक्ट के अश्विनी दत्त द्वारा लिखित और निर्देशित साइंस फिक्शन फिल्म है. तेलुगु और हिंदी में एक साथ शूट किए जा रहे इस शो में अमिताभ, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी हैं.
बॉलीवुड में 50 साल से भी ज्यादा समय तक अमिताभ बच्चन ने राज किया है. 80 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जादू बरकरार है. उम्र के इस पड़ाव पर भी अमिताभ बच्चन का जोश किसी युवा से कम नहीं दिखता.