द वायर’ और ‘जॉन विक’ में एक्टिंग के लिए मशहूर एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन पर उनके हॉलीवुड सेलेब्स से लेकर उनके दोस्तों ने शोक व्यक्त किया है. इस खबर से उनके फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर आ गई है. रेडिक का शुक्रवार सुबह अचानक “प्राकृतिक कारणों से” निधन हो गया.
उनके निधन की खबर सामने आने पर , उनके ‘द वायर’ के को एक्टर वेंडेल पियर्स ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “एक प्रतिभाशाली संगीतकार के रूप में वह एक एक्टर थे, एक वर्ग का प्रतीक. हमारी आर्टिस्ट फैमिली के लिए अचानक गहरा दुख है. उनकी फैमिली और प्रियजनों के लिए एक अकल्पनीय पीड़ा है. गॉडस्पीड माय फ्रेंड. आपने यहां अपनी पहचान बनाई है.
द वायर स्टार इसिया व्हिटलॉक जूनियर ने भी श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “इस खबर से हैरान और दुखी हूं कि लांस रेडिक का निधन हो गया है. वास्तव में दिल दहला देने वाला. RIP मेरे दोस्त. आपको याद किया जाएगा.” ओज और फ्रिंज पर रेडिक के साथ एक्टिंग करने वाले किर्क एसेवेडो ने ट्वीट किया, “आप बहुत याद आएंगे.ऐसे ही कई सेलेब्स और फैंस ने एक्टर को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है.
रेडिक ने अपने करियर की शुरुआत 90 के दशक में “न्यूयॉर्क अंडरकवर” और “द वेस्ट विंग” जैसे शो में क्रेडिट के साथ की थी. न्यू यॉर्क में, उन्होंने पहली बार “द वायर” निर्माता डेविड साइमन के लिए “द कॉर्नर” के लिए ऑडिशन दिया, जो एक एचबीओ मिनिसरीज थी, जो साइमन के “द वायर” से दो साल पहले आई थी.