आज शाम 7 बजे, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद , देश को संबोधित, करेंगे.

  75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज देश को संबोधित करेंगे. संबोधन शाम राष्ट्रपति भवन…
1 Min Read 0 139

 

75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज देश को संबोधित करेंगे. संबोधन शाम राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के अनुसार उनके संबोधन का प्रसारण आकाशवाणी के सभी स्टेशन और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर किया जाएगा. राष्ट्रपति का संबोधन बारी-बारी से हिन्दी और अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा. दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद क्षेत्रीय चैनलों द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण किया जाएगा. आकाशवाणी रात 9 बजकर 30 मिनट पर क्षेत्रीय भाषा के संस्करणों का प्रसारण करेगा.

बता दें कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह हमेशा की तरह ऐतिहासिक लाल किले से होगा. इस बार ओलंपिक में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी भी इस खास समारोह में शामिल होंगे. जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगे. बता दें कि पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन के लिए लोगों की राय मांगी है. ऐसे में पीएम के संबोधन में आपकी भी बात शामिल हो सकती है.

पुलिस ने कहा कि ऐतिहासिक लालकिले की सुरक्षा के लिए सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है , 350 से अधिक कैमरे लगाए गए हैं , पुलिस नियंत्रण कक्षों के माध्यम से लालकिला क्षेत्र और उसके आसपास स्थित पर चौबीसों घंटे उनकी फुटेज की निगरानी की जा रही है. उन्होंने कहा कि लालकिले पर करीब 5,000 सुरक्षाकर्मी होंगे और वे सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करेंगे.

कंटेनरों को इस तरह से रखा गया है कि जब प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करेंगे तो कोई भी किले के परिसर के अंदर नहीं देख पाएगा. पुलिस ने कहा कि चांदनी चौक और आसपास के इलाकों से कोई भी किले के अंदर झांक नहीं पाएगा.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *