दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच में आग लगने से क्षतिग्रस्त हुआ

गाजियाबाद: नई दिल्ली से रवाना होकर कानपुर से जाते हुए लखनऊ जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में  आज सुबह सुबह आग…
1 Min Read 0 141

गाजियाबाद: नई दिल्ली से रवाना होकर कानपुर से जाते हुए लखनऊ जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में  आज सुबह सुबह आग लग गई. जिसके चलते रेलवे में हड़कंप मच गया. रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी को जब इसकी सूचना मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की गई.थोड़ी देर में आग पर काबू कर लिया गया .ट्रेन के दूसरे डिबो पर इसका कोई असर नहीं हुआ .इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है.यह ट्रेन गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर सुबह 6.45 बजे के करीब जैसे ही पहुंची तो उसके पार्सल कोच में आग लग गई. आग की लपटे अचानक तेजी बढ़ने के बाद लपटें और धुआं निकलने लगा. बाकी डब्बों में से क्षतिग्रस्त कोच को हटाकर ट्रेन को करीब 8.20 बजे रवाना कर दिया गया.

शताब्दी एक्सप्रेस में अचानक लगी आग के कारणों का फिलहाल में पता नहीं चल सका है.अग्निशमन विभाग को सुबह 7 बजे के आस-पास ट्रेन में आग लगने की सूचना मिली थी.जल्द हि छह दमकल की गाड़ियों को मौके के पर भेजा गया है अधिकारियों ने फौरन कदम उठाकर अपनी सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया.

13 मार्च को भी नई दिल्ली-देहरादून जन शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच में आग लगी थी आग लगने के कारण शॉर्ट  सर्किट बताई गई थी.उस हादसे में भी कोई जानमाल का नुकसान नहीं पहुंचा था.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *