‘किसान कल्याण मिशन’- किसानों की आय दोगुनी करने के लिए अभियान- यूपी सरकार ने प्रारंभ किया

6 जनवरी, 2021 को उत्तर प्रदेश केसीएम योगी आदित्यनाथ ने  किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए एक पहल ‘किसान…
1 Min Read 0 135

6 जनवरी, 2021 को उत्तर प्रदेश केसीएम योगी आदित्यनाथ ने  किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए एक पहल ‘किसान कल्याण मिशन’ प्रारंभ किया ।

इस कार्यक्रम में राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों को सम्मलित किया जाएगा। यूपी सरकार द्वारा किसान कल्याण योजना शुरू की जाएगी, लेकिन राज्य के कई सरकारी विभागों जैसे बागवानी, मंडी परिषद, पशुपालन, गन्ना भोजन और आपूर्ति, मत्स्य पालन और पंचायती राज को एक साथ मिलकर काम करने की सम्भावनाये है।

किसान कल्याण मिशन ’के द्वारा किसानों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें  कृषि और सहयोगी क्षेत्रों की प्रदर्शनी जिसमें आजीविका मिशन और एमएसएमई क्षेत्र की इकाइयों के उत्पाद शामिल होंगे।

किसान सभाएं आयोजित की जाएंगी जिनमें वैज्ञानिक, प्रगतिशील किसान और कृषि विभाग से जुड़े कार्यकर्ता वैज्ञानिक खेती के बारे में बताएंगे। वे सरकार की योजनाओं के बारे में भी जानकारी देंगे।

कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं से किसान लाभान्वित होंगे।

News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *