घर के दरवाज़े और खिड़कियां,आवाज करने लगे तो, ऐसे करे ठीक

घरों में अधिकतर दरवाज़े और खिड़की बदलते हुए मौसम में आवाज़ करने लगते हैं और फूल जाते हैं। कई लोगों…
1 Min Read 0 89

घरों में अधिकतर दरवाज़े और खिड़की बदलते हुए मौसम में आवाज़ करने लगते हैं और फूल जाते हैं। कई लोगों के घरों में तो फ्लोर भी लकड़ी का होता है और ऐसे में फ्लोर की आवाज़ भी काफी ज्यादा हो सकती है। ऐसे में बार-बार कारपेंटर को बुलाना पड़ता है। लेकिन आप इन कुछ टिप्स का इस्तमाल करे तो आपकी ये समस्या नहीं होगी ।

सबसे आसान तरीका है किसी भी तरह का लुब्रिकेटिंग ऑयल डोर हैंडल, नट-बोल्ट आदि में लगा देना। ये तरीका आपके जंग लगे पार्ट में भी काम आ सकता है। आप चाहें तो मशीन ऑयल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, लेकिन ध्यान ये रखना होगा कि आपका ऑयल लाइट न हो बल्कि ज्यादा ग्रीसी हो। सिर्फ दरवाजा आवाज़ कर रहा है तो उसमें साबुन के बार को रगड़ना ही काफी होगा।

आवाज़ करते हुए खिड़की दरवाज़े और अटके हुए नट बोल्ट्स को पेट्रोलियम जेली जो बेहतरीन ल्यूब्रिकेंट होती है इसे आप दरवाज़ों में पॉलिश की तरह भी रगड़ कर आसानी से ठीक कर सकता है।

जंग और दीमक लगने से रोकने के लिए आप अपने दरवाजे और खिड़कियों को वुड पॉलिश से कवर कर दें और इसमें नट-बोल्ट्स को भी शामिल करें। घर में जो दरवाजे में कीड़े और दीमक लगने की समस्या होती है वो भी नहीं होगी। नट-बोल्ट्स को कवर करने के एक अच्छे तरीकों में से एक ये भी हो सकता है कि आप अपने खिड़की और दरवाज़ों के बोल्ट्स में वैक्स घिस दें। यही तरीका अटके हुए जिपर को सही करने में भी इस्तेमाल किया जाता है। आप इसे थोड़ा गर्म करके भी इस्तेमाल कर सकते हैं ऐसे में ये नट-बोल्ट्स के अंदर तक जाएगा।

अगर आपका पूरा दरवाजा लोहे का है और तुरंत आपको कोई ऑप्शन चाहिए जिससे आवाज़ भी बंद हो जाए और दरवाजा आसानी से खुलने और बंद होने लगे तो आप उसमें पाम ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

लोहे और लकड़ी दोनों तरह के दरवाज़े और खिड़कियों को बहुत आसानी से जंग, आवाज़ और खुलने-बंद होने की दिक्कत से बचा सकता है। अधिकतर घरों में तारपीन का तेल पाया जाता है अगर आपके घर में नहीं है तो इसे बाज़ार से ला सकते हैं।

 

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *