अशोक के पेड़ को, पवित्र क्यों माना ,पेड़ के फायदे

अशोक का पेड़ दिखने में जितना शोभा बढ़ाने वाला होता है, उतने ही इसमें गुण भी पाए जाते हैं. ये…
1 Min Read 0 25

अशोक का पेड़ दिखने में जितना शोभा बढ़ाने वाला होता है, उतने ही इसमें गुण भी पाए जाते हैं. ये पेड़ कई बीमारियों को दूर करने में भी काम में आता है.आयुर्वेद में अशोक वृक्ष को हेमपुष्प या ताम्रपल्लव कहा जाता है। इसके पौष्टिक और उपचारत्मक गुणों के कारण बहुत सारे बीमारियों के लिए आयुर्वेद में औषधि के रुप में इस्तेमाल (ashoka tree uses) किया जाता है।सनातनी वैदिक लोग तो इस पेड़ को पवित्र एवं आदरणीय मानते ही हैं, किन्तु बौद्ध भी इसे विशेष आदर की दृष्टि से देखते हैं; क्योंकि कहा जाता है कि भगवान बुद्ध का जन्म अशोक वृक्ष (ashok tree in hindi)के नीचे हुआ था। इसका सम्बन्ध कामदेव से भी है।

ये पेड़ अक्सर लोगों के घरों में भी पाया जाता है. हालांकि अक्सर लोग इस पेड़ को घरों में शोभा बढ़ाने के लिए लगाते हैं उनको इसके औषधीय फायदे के बारे में नहीं पता होता है. आपको बता दें कि अशोक के पेड़ की छाल व पत्तों में अनेक स्वास्थ्यवर्धक लाभ छिपे होते हैं. आयुर्वेद (Ayurveda) में भी इस पेड़ से बनने वाली दवाइयों के बारे में बताया गया है. आइए जानते हैं कि इस पेड़ से किन रोगों को नाश करने में मदद मिलती है.

अशोक के पेड़ के फायदे (Benefits of Ashoka tree)
1. त्वचा को स्वस्थ रखने में -अशोक के पेड़ में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, ये शरीर के खून को साफ करने में लोगों की मदद करता है. इसका परिणाम ये होता है कि इससे स्किन में निखार आने लगता है.

मधुमेह के लक्षणों को कम-अशोक के पत्तों में भरपूर मात्रा में हाइपोग्लाइसेमिक गुण भी पाए जाते हैं. अगर इसका सेवन किया जाए तो ये रक्त में शर्करा के स्तर को कम करने में काफी हेल्प करता है, इसका फल ये होता है कि शरीर में इंसुलिन बनने की क्रिया में भी सुधार होने लगता है.

संक्रमण से लड़ने में मदद करता है -अशोक के पेड़ के पत्तों व छाल में कई प्रकार के ऐसे गुण होते हैं जिससे संक्रमणों से लड़ने में मदद मिलती है. इसमें पाए जाने वाले मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुणों की मदद से शरीर के अंदरूनी और बाहरी संक्रमणों का इलाज किया जा सकता है.

दस्त रोकने में मदद करता है-इतना ही नहीं अशोक के पत्तों व छाल की बात करें तो इसमें कई ऐसे खास प्रकार के आयुर्वेदिक गुण भी पाए जाते हैं, जो दस्त जैसी बड़ी समस्याओं को रोकने में भी मदद कर सकते हैं.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *