देवोलीना भट्टाचार्जी, इंटर रिलिजन शादी, कर हुई ट्रोल

टीवी की ‘गोपी बहू’ देवोलीना हाल ही में जिम ट्रेनर शाहनवाज के साथ शादी के बंधन मं बंध गई हैं।…
1 Min Read 0 144

टीवी की ‘गोपी बहू’ देवोलीना हाल ही में जिम ट्रेनर शाहनवाज के साथ शादी के बंधन मं बंध गई हैं। बता दें देवोलीना ने 14 दिसंबर को शादी की है। देवोलीना ने अपनी हल्दी, मेहंदी की फोटो शेयर की थी, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वो अपने जिम ट्रेनर शाहनवाज के साथ शादी करने वाली हैं। उनकी शादी की तस्वीरें देखकर फैंस काफी हैरान हुए थे। उनके पति शाहनवाज मुसलमान हैं और वो हिंदू उन्होंने इंटर रिलिजन शादी की है, जिस कारण फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

हाल ही में एक यूजर ने ‘गोपी बहू’ का मजाक बनाते हुए उनसे पूछा कि आपका बेबी हिंदू होगा या मुसलमान? इस सवाल पर देवोलीना ने यूजर की बोलती बंद कर दी है। बता दें देवोलीना ने यूजर को करारा जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने लिखा- मेरे बच्चे हिंदू होंगे या मुसलमान आप कौन? आपको इतनी अगर बच्चों को लेकर चिंता हो रही है, तो बहुत सारे अनाथ आश्रम हैं, जाइए एडोप्ट कीजिए और अपने हिसाब से धर्म और नाम चुनिए। मेरा पति, मेरा बच्चा, मेरा धर्म, मेरे नियम। आप कौन? बता दें यूजर ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है।

देवोलीना ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा है- मेरे और मेरे पति पर छोड़ दीजिए। हम देख लेंगे और दूसरों के धर्म पर गूगल सर्च करने की बजाए अपने धर्म पर फोकस कीजिए और अच्छे इंसान बनिए। इतना तो मुझे यकीन है कि आप जैसों ज्ञान लेने की मुझे कतई जरूरत नहीं है।

 

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *