अब दुबई और बहरीन के लोगों को मिजोरम के अनानास का स्वाद भा रहा है। वहां पर इसकी मांग लगातर बढ़ रही है। मिजोरम सरकार भी मांग के अनुसार अनानास भेज रही है। अनानास की यह दूसरी खेप बुधवार को भेजी गई है। इससे पहले मिजोरम सरकार ने 19 अगस्त को दुबई को पहली खेप भेजी थी”
मिजोरम के बागवानी विभाग के निदेशक एलिजाबेथ सैपरी ने कहा कि मिजोरम के ख्वाजावल जिले के सियालहॉक गांव में किसानों के 300 किलोग्राम ताजे अनानास को दुबई और बहरीन भेजा गया। मिजोरम ने 19 अगस्त को दुबई को अनानास (230 किलोग्राम) की पहली खेप का निर्यात किया था।
जानकारी के मुताबिक, सियालहॉक और आसपास के गांवों के अनानास को भी असम और अन्य पड़ोसी राज्यों में निर्यात किया जा रहा है। सियालहॉक गांवों में किसानों ने 2002 से अनानास की खेती करनी शुरू की। लगभग 320 परिवार इसकी खेती कर रहे हैं। पिछले वर्ष किसानों ने 97 लाख रूपये की खेती की। बताया जा रहा है कि इस वर्ष अब तक करीब पांच हजार क्विंटल फसल की कटाई की जा चुकी है।