उद्योगपति, मुकेश अंबानी की बेटी ,ईशा ने दिया, जुड़वां बच्चों को जन्म”

  देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी नाना बन गए हैं. उनकी बेटी ईशा ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया…
1 Min Read 0 146

 

देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी नाना बन गए हैं. उनकी बेटी ईशा ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है. अंबानी परिवार और पीरामल परिवार की ओर से जारी सूचना में ये बताया गया है कि ईशा अंबानी ने 19 नवंबर 2022 को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है जिसमें एक बेटा और एक बेटी है. अंबानी परिवार ने लोगों के साथ इस खुशी को साझा करने के लिए प्रेस रिलीज भी जारी की है.जिसमें बताया गया है कि हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे बच्चों ईशा और आनंद को 19 नवंबर 2022 को भगवान ने जुड़वां बच्चों का आशीर्वाद दिया है. ईशा और बच्चे, बेटी आदिया और बेटा कृष्णा अच्छे हैं. हम आदिया, कृष्णा, ईशा और आनंद के लिए उनके जीवन के इस सबसे महत्वपूर्ण चरण में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं.

2018 में हुई थी शादी – ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर 2018 को पिरामल ग्रुप के आनंद पिरामल के साथ हुई। आनंद पिरामल राजस्थान से हैं। राजस्थान के झुंझनु जिले में पिरामल्स की कोठियां, हवेलियां और पैलेस हैं। ईशा की सास स्वाति पिरामल भी पेशे से साइंटिस्ट और इंडस्ट्रियलिस्ट हैं। स्वाति ही मुंबई की गोपीकृष्णा पिरामल हॉस्पिटल की संस्थापक हैं। वे वर्ष 2012 में पद्मश्री सम्मान हासिल कर चुकी हैं। ईशा की ननद नंदिनी पिरामल ग्रुप का पूरा कारोबार संभालती हैं। ईशा अंबानी के ससुर अजय पिरामल अपनी कंपनी का चेयरमैन होने के अलावे  श्रीराम ग्रुप के चेयरमेन, टाटा सन लिमिटेड के नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, हावर्ड बिजनेस स्कूल के बोर्ड मेंबर, अनंत नैशनल यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट और चेयरमेन, प्रथम एजुकेश फाउंडेशन के चेयरमेन के चेयरमेन का पद भी संभालते हैं। वह आईआईटी इंदौर के चेयरमैन भी रह चुके हैं।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *