“रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक परिसर में एक समारोह में सशस्त्र बल युद्ध हताहत कल्याण कोष (AFBCWF) के लिए ‘मां भारती के सपूत’ (MBKS) वेबसाइट लॉन्च की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये कार्यक्रम हमारे उन वीरों को समर्पित है जिनके त्याग और बलिदान की वजह से हमारा देश सुरक्षित है। आजादी के बाद से ही हमारी सेना के वीर जवानों ने किन-किन हालातों का सामना कर देश को सुरक्षित रखा है उसका पूरा वर्णन करना कठिन है।”