कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को ऐलान किया कि दिवंगत सुपरस्टार पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत कर्नाटक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। ये एलान कर्नाटक के मुख्मंत्री बसवराज बोम्मई ने अपने टि्वटर हैंडल के जरिए भी किया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने इस पुरस्कार का ऐलान कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक कार्यक्रम में किया था। ये कार्यक्रम पुनीत राजकुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए रखा गया था। इसका कार्यक्रम नाम ‘पुनीत नामाना’ रखा गया था।
कर्नाटक रत्न से सम्मानित होने वाले दिवंगत पुनीत राजकुमार 10वें शख्स होंगे। यह पुरस्कार कर्नाटक का सर्वोच्च पुरस्कार है। पुनीत का निधन 29 अक्टूबर को 46 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से हुआ था।
पुनीत के पिता सुपरस्टार डॉ. राजकुमार के बेटे थे।भी कर्नाटक के इस सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं। उन्हें साल 1992 में कर्नाटक रत्न से नवाजा गया था। उन्हें कवि कुवेम्पु के साथ ये कर्नाटक रत्न पुरस्कार दिया गया था। आखिरी बार इस पुरस्कार से आखिरी बार साल 2009 में समाजसेवा के लिए डॉ. वीरेंद्र हेगड़े को सम्मानित किया गया था।