एथलीट अनु रानी (Annu Rani) ने रविवार को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों (Birmingham Commonwealth Games) की भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया, वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली देश ही पहली महिला भाला फेंक खिलाड़ी बन गईं. रानी ने अपने तीसरे प्रयास में 60 मीटर दूर भाला फेंक कर तीसरा स्थान हासिल किया. वर्ल्ड चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया की केलसे ली बार्बर ने 64.43 मीटर के थ्रो से स्वर्ण पदक जीता जबकि उनकी हमवतन मैकेंजी लिटिल 64.27 मीटर के थ्रो से दूसरे स्थान पर रहीं.
ANNU WINS BRONZE 🥉@Annu_Javelin scripts history by becoming the 1️⃣st Indian female Javelin Thrower to win a medal at #CommonwealthGames
The gutsy javelin thrower has proved her mettle & won a Bronze 🥉with the best throw of 60m at #B2022
Well Done Champ!!👍🏻#Cheer4India🇮🇳 pic.twitter.com/zmGneoJQze
— SAI Media (@Media_SAI) August 7, 2022
पदक तालिका में भारत के लिए कुल संख्या अब 47 पदकों की हो गई है, जिसमें 16 गोल्ड, 12 सिल्वर और 17 ब्रॉन्ज मेडल भी शामिल है. भारत (India at Birmingham 2022) अब भी पांचवें स्थान पर बना हुए है लेकिन चौथे स्थान पर मौजूद न्यूजीलैंड के बेहद करीब पहुंच चुका है.
रानी से पहले राष्ट्रमंडल खेलों में काशीनाथ नायक और ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में क्रमश: कांस्य और स्वर्ण पदक जीत चुके हैं.नायक ने 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में जबकि चोपड़ा ने 2018 गोल्ड कोस्ट में पदक जीते थे.