पूरा देश आज करगिल विजय दिवस मना रहा है. भारत को करगिल युद्ध जीते हुए 23 साल पूरे हो गए हैं. हर साल, 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है. कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई, 1999 को घोषित कारगिल युद्ध में भारत की जीत के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. और भारत शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाती है.
बॉलीवुड हमेशा से भारत के लोगों में देशभक्ति फैलाने का एक प्रमुख स्रोत रहा है. बॉलीवुड ने अक्सर स्वतंत्रता के सच्चे संघर्षों और भारत में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित फिल्में बनाई हैं. ऐसे कई एक्टर्स हैं जिन्होंने कारगिल युद्ध पर आधारित फिल्मों में काम कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. यहां हम आपको ऐसी ही पांच फिल्मों के बारे में बता रहे हैं.
शाहिद कपूर ने फिल्म ‘मौसम’ में भारतीय वायु सेना के लड़ाकू पायलट की भूमिका निभाई थी, जिन्हें कारगिल युद्ध में लड़ने के लिए बुलाया जाता है. फिल्म को शाहिद के पिता पंकज कपूर ने डायरेक्ट किया था. इसमें सोनम कपूर और अनुपम खेर भी थे..
फिल्म ‘एलओसी: कारगिल’ कारगिल युद्ध पर आधारित है. यह जेपी फिल्म्स के विशाल बैनर तले जेपी दत्ता द्वारा निर्मित और निर्देशित है. फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, सुनील शेट्टी, अजय देवगन, संजय कपूर, मनोज बाजपेयी और अक्षय खन्ना की लीड और अहम किरदार में हैं.
लक्ष्य’ को फरहान अख्तर ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में प्रीति जिंटा और ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म एक युवा लड़के के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सेना में भर्ती होता है और कारगिल युद्ध लड़ने वाले भारतीय सैनिकों में से एक है.
अश्विनी चौधरी द्वारा निर्देशित ‘धूप’ कैप्टन अनुज नैयर, एमवीसी के परिवार को दर्शाती है, जिन्होंने भारत के लिए कारगिल युद्ध संचालन का नेतृत्व किया था. फिल्म में ओम पुरी, रेवती, गुल पनाग और संजय सूरी ने मुख्य भूमिका निभाई थी.
गुंजन सक्सेनाः द कारगिल गर्ल’ साल 2020 में रिलीज हुई थी. फिल्म को शरण शर्मा ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में जाह्नवी कपूर, अंगद बेदी और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में हैं. इसमें भारतीय वायु सेना की पायलट गुंजन सक्सेना के जीवन को दर्शाया गया है, जो युद्ध लड़ने वाली पहली भारतीय महिला वायु सेना पायलट बनीं और भारत को कारगिल युद्ध जीतने में उनका बड़ा हाथ है.
शेरशाह’ साल 2021 में ओटीटी पर रिलीज हुई थी. यह कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक है जो 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हो गए थे. फिल्म में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं और उनके अभिनय ने कई दिल जीते हैं. फिल्म को विष्णुवर्धन ने डायरेक्ट किया था और इसके प्रोड्यूसर करण जौहर हैं. 