हर साल भगवान गणेश के भक्तों को गणेश चतुर्थी का बेसब्री से इंतजार रहता है, जिसके लिए वे काफी तैयारियां करके अपने बप्पा को खुशी-खुशी घर लाते हैं । इस साल गणेश चतुर्थी 10 सितंबर से होगी और अगले 10 दिनों तक लोग अपने घरों में,पंडालो में और मंदिरों में गणपत्ति की स्थापना करते हैं और पूरे विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना भी करते हैं।
इसके अलावा एक और चीज है जो इस शुभ मौके पर लोग करते हैं और वो है अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और चाहने वालों को गणेश चतुर्थी के शुभकामना संदेश भेजना। जमाना ऑनलाइल का है, तो ऐसे में एक-दूसरे को
शुभकामना संदेश भेजना तो बनता ही है।
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!
भगवान श्री गणेश की कृपा
बनी रहे आप पर हर दम
हर कार्य में सफलता मिले
जीवन में न आये कोई गम।
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!
दिल से जो भी मांगोगे मिलेगा
ये गणेश जी का दरबार है
देवों के देव वक्रतुंडा महाकाया को
अपने हर भक्त से प्यार है।
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!
आते बड़े धूम-धाम से गणपति जी
जाते बड़े धूम-धाम से गणपति जी
आखिर सबसे पहले आकर
हमारे दिलों में बस जाते हैं गणपति जी।
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!
सब शुभ कारज में पहले पूजा तेरी,
तुम बिन काम ना सरे, अरज सुन मेरी।
रिद्धि-सिद्धि को लेकर करो भवन में फेरी
करो ऐसी कृपा नित करूं मैं पूजा तेरी।
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!
रिद्धि-सिद्धि के तुम दाता
दीन दुखियों के भाग्य विधाता
जय गणपति देवा।
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!
आपकी खुशियां गणेश जी की सूंड की तरह लंबी हो
आपकी जिंदगी उनके पेट की तरह मोटी हो
और जीवन का हर पल लड्डू की तरह मीठा हो।
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!