शिंजो आबे का,अंतिम संस्कार,12 जुलाई को होगा,श्रद्धांजलि देने जाएंगे ,अमेरिकी विदेश मंत्री

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना उस वक्त हुई…
1 Min Read 0 138

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना उस वक्त हुई जब आबे जापान के नारा शहर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। वहीं अब आबे को दुनिया के कई देशों में श्रद्धांजलि दी जा रही है। इसी क्रम में अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन भी श्रद्धांजलि देने के लिए अगले सप्ताह जापान जाएंगे। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। ब्लिंकन सोमवार को तोक्यो जाएंगे और आबे को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और जापान के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। ब्लिंकन एशिया के दौरे पर हैं और अब उनका दौरा समाप्त हो रहा है।

पूर्व पीएम शिंजो आबे स्थानीय समयानुसार शुक्रवार सुबह 11:30 बजे नारा शहर में काउंसलर चुनाव के लिए भाषण दे रहे थे। यह रैली नारा शहर के यमातोसैदाईजी स्टेशन के पास आयोजित की गई थी। उसी दौरान हमलावर ने दो गोली चलाई जिससे आबे घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। पूर्व पीएम शिंजो आबे को पीठ में गोली लगी। अस्पताल में तीन घंटे तक उनका इलाज चला, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई।

मारी थी गोली- द जापान टाइम्स के रिपोर्ट योमिउरी शिंबुन घटना के वक्त मौके पर ही थे। उन्होंने मीडिया को बताया कि पूर्व पीएम शिंजो आबे कार्यक्रम स्थल पर 11 बजकर 20 मिनट पर पहुंचे थे। जैसे ही वह लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के काउंसलर उम्मीदवार का परिचय देने लगे, पीछे से एक युवक ने फायर कर दिया। उस वक्त तेज आवाज सुनाई दी। युवक के पास लंबी ट्यूब जैसा कोई हथियार था।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *