दिल्ली में ,139 मिलीमीटर, बारिश दर्ज ,की गई है

  शुक्रवार रात से दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई. सभी सड़कें और हाइवे पानी से…
1 Min Read 0 154

 

शुक्रवार रात से दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई. सभी सड़कें और हाइवे पानी से भर चूका है . भारी बारिश से हालात बिगड़ने से पहले ही भारतीय मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को बताया कि दिल्ली में 139 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो पिछले 13 साल के सभी रिकॉर्ड टूटे.

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली क्षेत्र के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई जिससे पारा लुढ़क गया और दिल्ली वालों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. उन्होंने बताया कि दिल्ली के लिए मानक माने जाने वाले सफरदजंग वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह 8 . 30 मिनट से लेकर शनिवार सुबह 8 .30 मिनट (24 घंटे की अविध) के बीच 139 मिमी बारिश दर्ज की गई है जबकि रिज केंद्र में 149.2 मिमी बारिश दर्ज की गई.

उन्होंने बताया कि यह करीब 13 साल में पहली बार हुआ है जब अगस्त महीने में एक दिन में इतनी बारिश हुई है. अब तक दिल्ली में अगस्त महीने के दौरान एक दिन में सबसे अधिक बारिश होने का रिकॉर्ड 184 मिमी है जो 2 अगस्त 1961 को दर्ज की गई था.

मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है कि शनिवार दिन में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. आईएमडी ने दिल्ली के लिए शनिवार को ऑरेंज अलर्ट जबकि रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. बारिश की वजह से मिंटो ब्रिज, मूलचंद अंडरपास और आईटीओ सहित कई इलाकों में पानी जमा होने की स्थिति भी उत्पन्न हो गई है. पानी भर जाने के वजह से दिल्ली यातायात पुलिस ने कई अंडरपास को बंद कर दिया है और संबंधित जानकारी ट्विटर के माध्यम से लोगों को दे रही है.

दिल्ली में भारी बारिश वजह से वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार हुआ है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शनिवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचंकाक 67 दर्ज किया गया जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *