रक्षाबंधन – भाई की, कलाई पर ,बांधे ड‍िवाइन राखी, आपके प्‍यार के, साथ ईश्‍वर का, मिले आशीर्वाद

  सभी बहने चाहती ही की इस राखी पर भैया की कलाई पर कुछ ऐसा सजाएं जो हटके हो  होने…
1 Min Read 0 92

 

सभी बहने चाहती ही की इस राखी पर भैया की कलाई पर कुछ ऐसा सजाएं जो हटके हो  होने और आपकी
ईश्वर से जुडी आस्था, विश्वास भी हो, तो चिंता न करें. हम आपको ऐसी राखियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो त्योहार से जुड़ी आस्था और विश्वास को बताती हैं.

हर बहन अपने भाई को सबसे सुंदर और अच्छी राखी बांधने की इच्छा रखती हैं. भाई बहन के खूबसूरत त्यौहार रक्षाबंधन के कल हैं.बाजार में हर तरह की राखियां मौजूद हैं. जैसे- बच्चों के लिए म्यूजिकल, लाइटिंग, कार्टून के अलावा फूड वाली राखियां. नाम वाली राखियां, मोती, शीशे, रत्न वाली राखियां, एंटीक और डिवाइन राखियां आदि.

ये राखियां सिंपल होने के साथ आकर्षक होती है, जो भाई की कलाई पर बंधी बेहद खूबसूरत नजर आती हैं.
ओम वाली राखी
‘ॐ’ का चिन्ह पूरे ब्रम्हांड का प्रतीक होता है. इसे बहुत ही शुभ माना जाता है. आपको बाजारों में इसकी राखी आसानी से मिल जाएगी. आप चाहें तो इस राखी को घर पर भी बना भी सकती हैं.

रुद्राक्ष वाली राखी
रुद्राक्ष धारण करने का खास महत्व माना जाता है. रुद्राक्ष पहनने से चित्त को शांति मिलती है. इसलिए आप चाहें तो भाई की कलाई पर रुद्राक्ष वाली राखी बांध सकती हैं.

त्रिशूल वाली राखी
भगवान शिव के अस्त्र त्रिशूल से वे बुरी शक्तियों का संहार करते हैं. त्रिशूल वाली राखी आप अपने भाई को इस मान्यता के साथ बांध सकती है कि राखी का सांकेतिक त्रिशूल भाई के जीवन में आने वाली सभी परेशानियों को दूर कर देगा.

श्‍लोक और स्वास्तिक वाली राखी
स्वास्तिक भारतीय संस्कृति में मंगल-प्रतीक माना जाता है. हर मांगलिक कार्य करने से पहले स्वास्तिक बनाने का रिवाज बहुत पुराना है. इसलिए इसकी राखी को कलाई पर बांधना शुभ होता है. याद रखे हमेशा लाल रंग के स्वास्तिक वाली राखी ही बांधनी चाहिए.

कृष्ण-सुभद्रा राखी
अगर आपका भाई या आप कृष्ण की भक्त हैं. तो, आप भाई को इस बार भगवान कृष्ण और उनकी बहन सुभद्रा के नाम वाली राखी बांध सकती हैं. यह राखी आपके भाई को भी खूब पसंद आएगी.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *