गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा के आवास पर श्री गुरु नानक देव जी की 553 वीं जयंती समारोह में भाग लिया। समारोह राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा के आवास पर हुआ। पीएम मोदी ने इस अवसर शीश नवाकर प्रार्थना भी की। प्रधानमंत्री अक्सर सिख गुरुओं से संबंधित कार्यक्रमों में शामिल होते हैं और गुरुद्वारों का भी दौरा करते हैं।
गुरुपर्व की शुभकामनाएं- इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं सभी देशवासियों को दीपों के पर्व गुरुपर्व की शुभकामनाएं देता हूं। देश में आज देव दीपावली भी मनाई जा रही है, खासकर काशी में भव्य आयोजन हो रहा है, लाखों दीयों से देवताओं का स्वागत किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान हमें गुरु गोबिंद सिंह जी का 350वां प्रकाश पर्व मनाने का सौभाग्य मिला, हमें गुरु तेग बहादुर जी के 400 वें प्रकाश पर्व को मनाने का सौभाग्य मिला। तीन साल पहले हमने गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश उत्सव भी मनाया था। इन विशेष अवसरों पर देश को अपने गुरुओं का आशीर्वाद और प्रेरणा मिली है वह नए भारत के निर्माण की उर्जा बढ़ा रही है। इस एक वाक्य में आध्यात्मिक चिंतन भी है भौतिक समृद्धि का सूत्र भी है और सामाजिक समरसता की प्रेरणा भी है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि गुरु नानक देव जी के विचारों से प्रेरित होकर देश 130 करोड़ भारतीयों के कल्याण की भावना से आगे बढ़ रहा है। सदियों पहले गुरुवाणी से देश को जो मार्गदर्शन मिला, वह भी आज हमारे लिए एक परंपरा, एक विश्वास और एक विकसित भारत की दृष्टि है।
vghg
On the eve of Guru Purab, addressing a programme in Delhi recalling Sri Guru Nanak Dev Ji. https://t.co/x4hCgNhVb4
— Narendra Modi (@narendramodi) November 7, 2022