International Yoga Day- ITBP के जवान, बर्फ की चादर के बीच ,योग करते दिखे 

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस(ITBP) ने अपने खाते में एक और दुर्लभ रिकॉर्ड शामिल कर लिया है। आईटीबीपी पर्वतारोहियों के एक 14…
1 Min Read 0 36

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस(ITBP) ने अपने खाते में एक और दुर्लभ रिकॉर्ड शामिल कर लिया है। आईटीबीपी पर्वतारोहियों के एक 14 सदस्यीय दल ने 22580 फीट ऊंची चोटी पर योग कर यह उपलब्धि हासिल की है। अब तक किसी भी व्यक्ति द्वारा इतनी ऊंचाई वाले क्षेत्र में योग नहीं किया गया है। जवानों द्वारा यह रिकॉर्ड योग दिवस से कुछ दिन पहले बनाया गया है। गौरतलब है कि 21 जून को देशभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा।

आईटीबीपी के अधिकारियों ने बताया पर्वतारोही पिछले सप्ताह उत्तराखंड में माउंट अबी गामिन चोटी पर थे। एक जून के आसपास उनके द्वारा 22 हजार फीट ऊंची चोटी पर 20 मिनट का योगा सत्र आयोजित किया गया। ”

आईटीबीपी ने साझा किया वीडियो- आईटीबीपी की ओर से इस अनूठे कीर्तिमान का वीडियो भी साझा किया गया है। इसमें जवान बर्फ की चादर के बीच योगाभ्यास करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अपने ट्विटर हैंडल पर आईटीबीपी ने लिखा 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले इसकी थीम, मानवता के लिए योग के तहत यह अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया गया।

 

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *