कुछ कर गुज़रने के जुनून में इंसान क्या नहीं कर जाता. सबसे अलग, कुछ जुदा करने के लिए कड़ी मेहनत, ढेर सारी प्लानिंग, पेशेंस और समय की ज़रूरत होती है. जिसका बेहतर संयोजन की सफलता की सीढी तक ले जाता है. इन सबके पीछे अगर मकसद भी अच्छा हो तो फिर तो सफलता मिलनी तय ही समझिए.
अमेरिका के इडाहो के रहने वाले डेविड रश ऐसे ही इंसान हैं जिन्होंने एक खास मकसद से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का ज़िम्मा उठाया. और अब तक 200 से ज्यादा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. हाल ही में जो नया विश्व रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम किया है वो है 111 टीशर्ट्स पहनकर हाफ मैराथन में दौड़ लगाने का. जिसे उन्होंने तय वक्त मे पूरा कर एक रिकॉर्ड तोड़ा और नया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
कड़ी मेहनत और धैर्य से बनता है विश्व रिकॉर्ड- अपने नए रिकॉर्ड के बारे में बात करते हुए डेविड रश ने बताया कि लकी पीक स्टेट पार्क सैंडी पॉइंट पर शनिवार के वाईएमसीए फेमस इडाहो पोटैटो मैराथन से पहले उनकी सपोर्ट टीम को उन्हें 111 शर्ट पहनाने में करीब 25 मिनट का समय लगा. रश की दौड़ ने हाफ मैराथन के दौरान पहनी जाने वाली अधिकांश टी-शर्ट का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया. इसके पहले ये रिकॉर्ड ब्रिटिश रनर डेविड स्मिथ के नाम था जिन्होंने 82 शर्ट पहनकर मैराथन में दोड़ा लगाई थी. ये रिकॉर्ड नवंबर 2021 में बना था. जिसे साल पूरा होने के पहले ही डेविड रश ने 111 टीशर्ट पहनकर दौड़ पूरी कर तोड़ दिया. रश के मुताबिक 111 टीशर्ट पहनकर दौड़ना आसान नहीं. मगर ठंडे मौसम ने थोड़ी मदद की. लेकिन उनकी बाहों का ब्लड सर्कुलेशन रूक सा गया था. हाथ इतने मोटे हो गए थे.
डबल सेंचुरी पार कर गए रश- रश ने 111 टीशर्ट पहनकर हाफ मैराथन 2 घंटे, 47 मिनट,55 सेकंड में पूरी की, जो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की तय समय सीमा 3 घंटे के अंतर्गत आता है. डेविड रश जिस स्पीड से वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बना रहे हैं उस हिसाब से जल्द ही वो दिन भी आएगा जब वो वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाने का भी एक रिकॉर्ड बना डालेंगे. जी हां ऐसा इसलिए कहना पड़ रहा है क्योंकि डेविड अब तक 200 से ज्यादा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े हैं और नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है. और वो इतनी मेहनत और जुझारुपन सिर्फ इसलिए दिखा रहे हैं ताकी STEM एजुकेशन को बढ़ावा दिया जा सके. STEM एजुकेशन यानि कि साइंस, टेक्नॉलिजी, इंजीनियरिंग मैथ.BE