प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुलाई मंत्रिपरिषद की बैठक

देश में कोरोना महामारी के रोजाना बढ रहे मामलो पर विराम लगाने के लिए उपायों को लेकर PM मोदी   ने…
1 Min Read 0 146

देश में कोरोना महामारी के रोजाना बढ रहे मामलो पर विराम लगाने के लिए उपायों को लेकर PM मोदी   ने शुक्रवार को अपने पुरे मंत्री मंडल के साथ एक बैठक बुलाई है।इस बैठक में राज्यमंत्री ,स्वतंत्र प्रभार,कैबिनेट स्तर के मंत्री भी शामिल होंगे वर्चुअल तरीके से राखी गई बैठक में कोरोना महामारी पर तेजी से रोक लगाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की जा रही है।

इस बैठक में PM मोदी अलग अलग राज्यों में इस कोरोना वायरस की हालातो का जायजा कर रहे है इसके साथ ही अस्पतालों में ऑक्सीजन,बेड ,वैक्सीन के टीकाकरण ,जरूरी दवाइयों की उपलब्धता जैसे जरुरी बातो पर चर्चा कर रहे हैं

प्रधानमंत्री पिछले हप्ते से करीब रोज डॉक्टरों और वैज्ञानिकों, सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों
के साथ बैठक कर महामारी से निपटने की तैयारियों की जायजा लेने पर बातचीत कर रहे हैं इसकी शुरुआत उन्होंने 10 राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के साथ की थी।

आज उन्ही देश में हर सीएचसी पर नए ऑक्सीजन प्लांट लगाने के अलावा हर अस्पताल में ऑक्सीजन दिलाने ,ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाने, हवाई रास्तो से टैंकर को तत्काल मंगाने, वैक्सीन का कच्चा माल आयात करने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया हैं ताकि उन सभी का अनुपालन भी सुनिश्चित किया जा रहा है।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *