अभिनेत्री परिणीति -राघव इंगेजमेंट देखिए वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी के नेता राघव चढ़ा ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई कर ली।…
1 Min Read 0 79

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी के नेता राघव चढ़ा ने दिल्ली के कपूरथला हाउस में
सगाई कर ली। दोनों की सगाई में परिवार और दोस्तों के अलावा कई बड़ी हस्तिया शामिल हुई जिनमे
सीएम अरविन्द केजरीवाल ,शिवसेना के (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे, सुप्रीम कोर्ट के वकील और कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी का नाम शामिल है।

इसी बीच परिणीति और राघव के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों डांस कर रहे हैं।
दोनों की केमिस्ट्री बढ़िया देखने को मिल रही है। दोनों एक दूसरे को किस और गले लगाते नजर आ रहे है। सगाई में सिंगर मीका सिंह ने अपनी परफॉर्मेंस दी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, परिणीति चोपड़ा इम्तियाज अली निर्देशित ‘चमकीला’ में दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकिला से प्रेरित है। परिणीति चोपड़ा हाल ही में फिल्म ऊंचाई और कोड नेम तिरंगा में नजर आई थीं। अब वह जल्द ही फिल्म कैप्सूल गिल में नजर आएंगी।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *