इस शख्स के पास,विचित्र सिंड्रोम के कारण ,नहीं है जबड़ा

OMG – प्रकृति ने दुनिया के हर इंसान को किसी न किसी तरह एक दूसरे से अलग बनाया है. किसी…
1 Min Read 0 148

OMG – प्रकृति ने दुनिया के हर इंसान को किसी न किसी तरह एक दूसरे से अलग बनाया है. किसी के शरीर की बनावट में काफी फर्क है तो किसी में विचार और सोच अलग होती है. कई बार तो लोगों को ऐसी अजीबोगरीब बीमारियां और सिंड्रोम का शिकार होना पड़ता है जिनसे उनका शरीर सबसे अलग लगने लगता है.

ऐसा ही एक शख्स अमेरिका में रहता है जो बिना जबड़े के पैदा हुआ था और इस कमी के कारण उसकी जिंदगी बेहद मुश्किल है. शिकागो के रहने वाले 41 साल के जोसफ विलियम का जन्म से ही जबड़ा नहीं है. उनके चेहरे को देखकर कोई भी हैरानी में पड़ सकता है. उनकी इस कमी के पीछे एक सिंड्रोम जिम्मेदार है. दरअसल, जोसफ को ओटोफेशियल सिंड्रोम है. इसके कारण उसके जबड़े जन्म से ही नहीं हैं. यही वजह है कि वो बोल भी नहीं सकते.

जबड़ों के बिना रहना कितना मुश्किल? अब सवाल ये उठता है कि बिना जबड़े के जिंदा रहना कितना मुश्किल है. वो सीधे मुंह से खाना नहीं खा सकते. उन्हें खाने को पतला कर के सीधे पेट में डालना पड़ता है. इसके लिए उनके पेट में एक ट्यूब लगाया हुआ है. इसके अलावा, उनके गले में एक ट्यूब लगा है जिसे ट्रेकिया कहते हैं. इस ट्यूब से उन्हें सांस लेने में आसानी होती है. जब वो 2 साल के थे, तब से उन्हें साइन भाषा सिखाई जा रही है जिससे वो संवाद कर सकें. उन्होंने बताया कि जब वो पैदा हुए तो उनकी मां भी उन्हें देखकर दंग हो गई थीं और उतनी छोटी उम्र में ही उन्हें किसी और ने गोद ले लिया था.

जोसफ को मिला वानिया का साथ- उन्होंने बताया कि वो किसी से मिलते नहीं थे और उनके अंदर कॉन्फिडेंस की बहुत कमी थी. ना वो ज्यादा ट्रैवल करते थे और ना ही लोगों से मिलते थे. धीरे-धीरे उन्होंने खुद को अपनाना शुरू किया. अब वो मोबाइल में नोट्स या मैसेज के जरिए ही ज्यादातर लोगों से बात करते हैं. बचपन में डॉक्टरों ने उन्हें नकली जबड़ा भी बनाकर दिया मगर बड़े होते-होते उनके शरीर ने उसे अपनाया ही नहीं. जहां वो काम करते थे वहां उन्हें वानिया नाम की एक लड़की मिली जिसे उनसे प्यार हो गया. वानिया ने जोसफ के दिल को देखा, ना ही उनके बाहरी रूप-रंग को. दोनों ने साल 2020 में शादी कर ली थी और अब जोसफ उनके साथ बहुत खुश हैं. उनका कहना है कि उन्होंने भी नहीं सोचा था कि उनकी कभी शादी होगी.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *