देशभर में ,गणेश चतुर्थी का, उत्सव

  आज देशभर में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. लोगों ने अपने घरों…
1 Min Read 0 149

 

आज देशभर में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. लोगों ने अपने घरों में शुभ मुहूर्त में गणपति स्थापना और पूजा-अर्चना की है. महाराष्ट्र, असम और देश के अन्य हिस्सों से गणपति स्थापना और पूजा की तस्वीरें और वीडियो आ रहे हैं. हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है. आज गणपति स्थापना मुहूर्त, पूजा विधि, पूजन”

गणेश जी के जन्म का उत्सव पूरे 10 दिनों तक चलता है. गणेश चतुर्थी से प्रारंभ हुआ उत्सव 10वें दिन अनंत चतुर्दशी को मूर्ति विसर्जन के साथ समाप्त होता है. इस दौरान आप पूजा, मंत्र जाप और ज्योतिष उपायों से अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि पा सकते हैं.

गणपति पूजा मुहूर्त- आज गणेश चतुर्थी के दिन किस मुहूर्त में गणपति स्थापना किया जाए, यह महत्वपूर्ण है. काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट का कहना है कि आज दोपहर में पूजा का मुहूर्त 11 बजकर 05 मिनट से दोपहर 01 बजकर 38 मिनट तक है. हालांकि आप चौघड़िया मुहूर्त में भी पूजा और गणपति स्थापना कर सकते हैं.

गणेश जी की पूजा- आज गणेश जी की पूजा करते समय आप उनको दूर्वा, अक्षत, मोदक, सिंदूर, चंदन, वस्त्र आदि जरूर अर्पित करें. गणेश जी को मोदक प्रिय है, इसलिए यह भोग में जरूर होना चाहिए.

यह भी पढ़ें:

पूजा में तुलसी वर्जित
गणेश जी की पूजा में तुलसी का उपयोग न करें क्योंकि गणेश जी ने तुलसी को श्राप दिया था. जब क्षमा याचना की तो गणपति बप्पा शांत हुए लेकिन अपने पूजा में उनको स्वीकार नहीं किया.

आज आप गणेश जी के 108 नामों का स्मरण करके या उनके मंत्रों का जाप करके अपनी मनोकामनाएं पूर्ण कर सकते हैं.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *