गर्मी के दिनों में सन टैन से बचने के लिए घर से बाहर निकलते वक्त कैप, स्कार्फ, ग्लव्स और सनस्क्रीन जैसी कुछ चीजों का इस्तेमाल बड़ी जरूरत बन जाता है. इनमें से एक चीज है सनग्लासेस, जो धूप और धूल से तो आपकी आंखों को प्रोटेक्ट करते ही हैं साथ ही फैशन में भी चार चांद लगा देते हैं. हालांकि सनग्लासेस खरीदने से पहले कुछ चीजों का ध्यान रखना ज़रूरी होता है, जिससे आप सही सनग्लासेस का चुनाव कर सकें.
आइए जानते हैं उन ज़रूरी बातों को जिनका ध्यान रखते हुए आप अपने लिए बेहतर सनग्लासेस खरीद सकते हैं. इन बातों को फॉलो करते हुए आप अपनी पर्सनालिटी तो निखर ही सकते हैं, साथ ही साथ आपकी आंखें भी यूवीए और यूवीबी किरणों से प्रोटेक्शन मिल सके.
फ्रेम का साइज- सनग्लासेस खरीदते टाइम आपको जिस चीज का ध्यान सबसे पहले रखना चाहिए, वो है फ्रेम का साइज. दरअसल ढीला फ्रेम आपकी पर्सनेलिटी पर बुरा प्रभाव डालता है, तो वहीं ज्यादा टाइट फ्रेम आपको अन-कंफर्टेबल फील करवा सकता है.
फेस का शेप-सनग्लासेस खरीदते समय आपको अपने फेस के शेप को भी ध्यान में रखना चाहिए. आपको अपने लिए ऐसे सनग्लासेस चुनने चाहिए, जो आपके फेसकट यानी फेस के शेप को सूट करता हो. ये आपके चेहरे को हाइलाइट करने में मदद करेगा. कई बार किसी के चेहरे पर किसी शेप के सनग्लासेस बहुत ज्यादा खिलते हैं, लेकिन जब आप उसी गॉगल्स को अपने चेहरे पर ट्राई करते हैं, तो वो अच्छे नहीं दिखते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि हर किसी का फेस शेप अलग होता है.
लेंस का मेटेरियल- सनग्लासेस में लेंस मेटेरियल के भी कई सारे ऑप्शन आसानी से मिल जाते हैं. आंखों के बेहतर प्रोटेक्शन के लिए अपने बजट के हिसाब से ऐसे लेंस का चुनाव करें जो आपकी आंखों को यूवीए और यूवीबी किरणों से प्रोटेक्ट करने में मदद करे और आंखों की सेहत पर नकारात्मक असर न डाले.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)