फैशन-मोटी हैं तो ,साड़ी पहनते, समय ना करें, ये गलतियां

फिगर चाहे जैसी भी हो साड़ी एक ऐसा परिधान है जो हर लड़की पर खूबसूरत दिखता है। लेकिन साड़ी पहनते…
1 Min Read 0 84

फिगर चाहे जैसी भी हो साड़ी एक ऐसा परिधान है जो हर लड़की पर खूबसूरत दिखता है। लेकिन साड़ी पहनते समय बहुत सारी महिलाएं कुछ गलतियां करती हैं। जिसकी वजह से उनका लुक खराब हो जाता है। खासतौर पर प्लस साइज वाली महिलाएं। अगर आप मोटी हैं पर स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो साड़ी पहनते समय इन बातों को याद रखें।

पेटीकोट या शेपवियर- अगर आपके पेट और कमर के हिस्से पर फैट ज्यादा रहता है तो साड़ी पहनने के लिए कभी भी आम कॉटन के पेटीकोट पहनने की गलती ना करें। ये आपको और भी ज्यादा मोटा दिखाएंगे। जिसकी वजह से पूरा लुक बेकार हो जाएगा। अगर आप साड़ी में स्लिम लुक चाहती हैं तो शेपवियर पहनें। ये आपको फौरन साड़ी में पतला दिखाने में मदद करेगा। यकीन ना हो अगली बार जरूर ट्राई करें।

ना करें ब्लाउज के डिजाइन के साथ गलतियां- पेटीकोट के साथ ही साड़ी के ब्लाउज की भी डिजाइन आपको स्लिम दिखा सकती है। वैसे तो ब्लाउज की बहुत सारी नेक डिजाइन होती है। लेकिन अगर आप मोटी हैं तो कभी भी बोट नेक या कॉलर नेक या फिर जूल नेकलाइन वाले ब्लाउज ना ट्राई करें। इसके बजाय हमेशा फ्रंट और बैक से डीप नेकलाइन वाले ब्लाउज ही पहनें। ये आपको स्लिम दिखाने में मदद करेगा।

बॉर्डर पर दें ध्यान- अगर आप मोटी हैं तो चाहे कितनी भी खूबसूरत साड़ी हो लेकिन चौड़े बॉर्डर की साड़ी को कभी ना पहनें। ये आपको मोटा दिखाएगी। इसकी बजाय हमेशा पतले बॉर्डर की साडी का चुनाव करें। ये आपको हमेशा स्लिम दिखाने में मदद करेंगे।

पल्लू लेने का तरीका- साड़ी और ब्लाउज की डिजाइन के साथ ही एक चीज जो सबसे ज्यादा जरूरी है। वो है साड़ी पहनने का ढंग। अगर आप मोटी हैं तो जब भी साड़ी पहनें उसके पल्लू को हमेशा अपने पैरों तक लंबा रखें। ये आपकी मोटाई काफी स्मार्टली छिपाने का काम करेगा। अगर आप छोटा पल्लू लेंगी तो इससे आपके हिप एरिया पर ही ध्यान जाएगा।

 

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *