परफ्यूम को,लंबे समय तक,इस तरह से ,करें स्टोर,खुशबू रहेगी बरकरार

परफ्यूम की खुशबू अमूमन सभी को पसंद होती है. इसी कड़ी में कुछ लोग हार्ड परफ्यूम लगाना पसंद करते हैं,…
1 Min Read 0 143
परफ्यूम की खुशबू अमूमन सभी को पसंद होती है. इसी कड़ी में कुछ लोग हार्ड परफ्यूम लगाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग हल्की महक वाले क्लासिकल परफ्यूम के दीवाने होते हैं. कुल मिलाकर परफ्यूम (Perfume) को लेकर सबकी पसंद अलग-अलग होती है और इसीलिए ज्यादातर लोग अपनी फेवरेट खुशबू वाले परफ्यूम को काफी सहेज कर रखते हैं. मगर, क्या आप परफ्यूम को रखने के सही तरीके से वाकिफ हैं.
“जी हां, परफ्यूम को लम्बे समय तक चलाने और उसकी खुशबू बरकरार रखने के लिए, परफ्यूम को स्टोर करने का भी सही तरीका होता है. तो आइए जानते हैं परफ्यूम को स्टोर करने का सही तरीका, जिन्हें फॉलो करके आप अपने परफ्यूम को सेफ और लॉन्ग लास्टिंग बना सकते हैं.”
इस्तेमाल करने से पहले न खोलें परफ्यूम- एक्सपर्ट की मानें तो परफ्यूम काफी सेंसिटिव पदार्थ होता है. वहीं परफ्यूम का ढक्कन खोलने से इसमें ऑक्सीजन चली जाती है. ऐसे में परफ्यूम में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ने के साथ उसकी खुशबू कम होने लगती है. इसलिए परफ्यूम को पहले से खोलकर नहीं रखना चाहिए. साथ ही इस्तेमाल करने के बाद परफ्यूम का ढक्कन तुरंत बंद करना न भूलें.”अंधेरे और सूखे में रखें परफ्यूम
कुछ लोग अपने फेवरेट परफ्यूम को ड्रेसिंग टेबल पर रोशनी में या बाथरूम में रख देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं आपकी ये आदत परफ्यूम को जल्दी ख़त्म कर देती है. दरअसल, परफ्यूम को बाहर या गीली जगह पर नहीं रखना चाहिए. क्योंकि रोशनी और पानी का स्पर्श परफ्यूम को डाईल्यूट कर देता है. जिससे परफ्यूम की फ्रेगनेंन्स खत्म हो जाती है. इसलिए परफ्यूम को अंधेरे और सूखे स्थान पर ही रखें.
तापमान का रखें ध्यान- परफ्यूम को लॉन्ग लास्टिंग बनाने के लिए इसे सही तापमान में रखना आवश्यक होता है. इसी कड़ी में कई लोग परफ्यूम को फ्रिज में रखना पसंद करते हैं. हालांकि परफ्यूम को सामान्य तापमान में रखना ज्यादा बेहतर रहता है. वहीं 60 डिग्री तक का तापमान परफ्यूम स्टोर करने के लिए बेस्ट माना जाता है.
बदलते रंग को न करें अनदेखा- परफ्यूम का रंग बदलना उसके रख-रखाव में कमी को दर्शाता है. हालांकि, इत्र का रंग बेशक समय के साथ गहरा होने लगता है. लेकिन सिंथेटिक परफ्यूम का रंग बदलना उसके खराब होने का संकेत देता है. इसलिए रंग बदलने के बाद परफ्यूम का इस्तेमाल न करें.
सफर पर ले जाएं छोटा परफ्यूम- यात्रा के दौरान परफ्यूम पैकिंग का अहम हिस्सा होता है. मगर यात्रा पर परफ्यूम की छोटी बोतल ले जाना ही ठीक रहता है. बता दें कि यात्रा की उठा-पटक में परफ्यूम की शीशी ज्यादा हिलने से परफ्यूम जल्दी खराब हो सकता है. साथ ही परफ्यूम की बड़ी बोतल से किसी छोटी शीशी में भी परफ्यूम रखने की गलती भी नहीं करनी चाहिए. इससे परफ्यूम की खुशबू खत्म हो जाती है. इसलिए यात्रा पर जाने से पहले मार्किट से एक छोटा परफ्यूम खरीदना बेहतर रहेगा.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *