स्कूटर या बाइक चलाने की उम्र में क्या आप बच्चों वाली छोटी साइकिल चलाने के बारे में सोच सकते हैं. शायद नहीं. क्योंकि साइकिल पर बैठकर पैडल मारते ही आपके लंबे-लंबे पैर साइकिल के हैंडल से टकराने लगेंगे. जिस साइकिल को आपने बचपन में जी-भर कर चलाया उसे अब चलाना मुश्किल ही नहीं तकरीबन नामुमकिन ही है.
पांच फीट पार कर चुकी आपकी हाइट के साथ अगर कोई महज दो इंच ऊंची साइकिल चलाने का चैलेंज दे दे तो आप क्या करेंगे. साइकिल को बच्चों का खिलौना कह कर, हंस कर छोड़ देंगे. लेकिन एक शख्स ने ये कारनामा कर दिखाया. वो दो इंच की साइकिल को इतने आराम से चलाते नजर आया कि लोग हैरान रह गए.
विदेश की किसी सड़क पर ये शख्स बहुत छोटी सी साइकिल चलाता नजर आ रहा है. साइकिल की लंबाई बमुश्किल दो इंच होगी. जिस पर सवार होना तो दूर की बात संतुलन बनाना भी नामुमकिन ही नजर आता है. लेकिन इस शख्स ने इसी नामुमकिन काम को मुमकिन कर दिखाया है. जो बच्चों के खिलौने नुमा साइकिल पर पैर जमा कर उसे पूरे काबू में कर चलाता हुआ नजर आता है. जाहिर है शख्स उस पर बैठ तो नहीं सकता. लिहाजा पूरे समय झुके हुए साइकिल का हैंडल पकड़कर वो साइकिल के पैडल मार रहा है.”
“ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया है फिजिक्स एंड एस्ट्रोनॉमी जोन नाम के ट्विटर हैंडल ने. वीडियो में आप देख सकते हैं छोटी सी साइकिल चला रहे शख्स को देखकर आस पास खड़े लोग हैरान रह जाते हैं.
Physics Master pic.twitter.com/UP09Pk9jI9
— Physics & Astronomy Zone (@zone_astronomy) April 11, 2022