प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे पूर्वोत्तर में बढ़ते कोरोना संक्रमण से उत्पन्न हालात और टीकाकरण अभियान की समीक्षा करेंगे।साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों के आठ मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे।इसमें पीएम असम, नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों संग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे।
देश में ज्यादातर हिस्सों में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से घट रहे हैं, वहीं पूर्वोत्तर में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं जोकि चिंताजनक है।जानकारी के मुताबिक , पूर्वोत्तर के राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ होने वाले संवाद में पीएम इन राज्यों में कोविड-19 की ताजा स्थिति और टीकाकरण अभियान की समीक्षा को लेकर यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब देश में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में कमी आई है।
हालांकि देश में कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका व्यक्त की जा रही है। देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 37,154 नए मामले सामने आए। इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,08,74,376 हो गई। देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 37.73 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।