खुले आसमान (Sky) में पंख फैलाए उड़ान भरते पक्षी (Flying Birds) भला किसे पसंद नहीं होते. अक्सर आसमान में उड़ते इन पक्षियों का झुंड आपने देखा होगा, जो कई प्रकार की आकृतियां बनाकर हमें कई बार हैरान कर देते हैं. आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देख शायद आप पलक झपकाना ही भूल जाए.
अक्सर आपने पक्षियों (Birds Video) के वीडियो देखे होंगे, जो कई बार दिल को छू लेते है, जिन्हें शायद जितना देखों उतना ही और देखने का मन करता है, लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, उसे देख आप भी हैरान होकर सोचने को मजबूर हो जाएंगे. वीडियो में फिल्मी सीन की तरह एक पक्षी दूसरे पक्षी पर सवार होकर आराम से स्काई राइड (Sky Ride) का मजा लेते नजर आ रहा है.
View this post on Instagram
वीडियो में एक पक्षी दूसरे पक्षी की पीठ पर बैठकर मस्त मजे से सवारी करते हुए खुले आसमान के नीचे मौसम का मजा लेते दिख रहे हैं, जिसे देख शायद आपको अपनी आंखों पर भरोसा ना हो. दोगुना वजन उठाने के बाद भी दूसरा पक्षी बड़े आराम से हवा को चीरते हुए आगे उड़ान भर रहा है.