माता-पिता पर ,बच्चे का सर्वांगीण विकास,निर्भर होता है

बच्चे के पूरा विकास के लिए सही वातावरण और जरुरी परिस्थितियाँ पैदा करना हर माता-पिता का सबसे पहला कर्तव्य है…
1 Min Read 0 140

बच्चे के पूरा विकास के लिए सही वातावरण और जरुरी परिस्थितियाँ पैदा करना हर माता-पिता का सबसे पहला कर्तव्य है ,क्योंकि जब बच्चा जन्म लेता है तब से ही उनमे कुछ गुण-अवगुण आने लगते हैं, जिनके लिए अच्छी परिस्थितियाँ न मिलने पर उनके छवि में गलत छाप भी पड़ सकती है ।

बच्चा सबसे पहले घर के वातावरण से प्रभावित होता है । घर बच्चे का पहली शाला होती है, जिसमें माता और पिता उसके गुरु होते हैं । यदि माता पिता का परिवारक जीवन सुखी नहीं है तो बच्चा कभी भी सुखी नहीं रह सकता है । यदि घर में हमेशा कलह-क्लेश मची रहती है, माता-पिता की आपस में अनबन रहती है तो बालक पर इसका गलत असर होता है और अपने भावी सामाजिक जीवन में वह असफल रहता है । जब घर में लड़ाई-झगड़ा लगा रहता है और बालक उस स्थिति को देखता है तो उसके मन में पारिवारिक जीवन के प्रति नफरत उत्पन्न हो जाती है । आपस में लड़ने झगड़ने वाले माता-पिता बालक को एक अच्छा नागरिक नहीं बना सकते । अतः बच्चों को समाज का उत्तम नागरिक बनाने के लिए माता-पिता को उत्तम माता-पिता बनना चाहिए । क्योंकि जैसा बीज बोयेंगे वैसा ही फल पैदा होगा । लड़ाई झगड़े के के अलावा कई और ऐसी बातें होती हैं जिनका बालक के गलत प्रभाव पड़ता है । जैसे किसी गलती के कारण यदि पिता बच्चे को मार देता है और माँ बच्चे का पक्ष ले कर पिता से लड़ने लगती है तो बच्चे के मन में माता-पिता के प्रति भेदभाव पैदा हो जाता है ।

जिस घर में बच्चे ज्यादा हों, माता-पिता को उन सब से समान रुप से व्यवहार करना चाहिए । अधिकतर यही देखा जाता है कि किसी बच्चे पर माता पिता का अत्यधिक लगाव होता है तथा दूसरे बच्चों को उपेक्षा की नजर से देखा जाता है । । अतः बच्चों के साथ समानता का व्यवहार करना चाहिए । जो बच्चा कमजोर है उसे तो और भी अधिक स्नेह और सहानुभूति मिलनी चाहिए तथा उसकी सब तरह से मदद करनी चाहिए । लेकिन हम ऐसे बच्चों को गलत बातें कहकर उनका मजाक उड़ाते हैं । इस तरह से उसका आत्मविश्वास खत्म हो जाता है । इससे उसके मन में हीनता की भावना भर जाती है । ऐसे बच्चों के प्रति हमें अधिक प्यार और सहानुभूति रखनी चाहिए, जिससे वह अपनी उन्नति कर सके ।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *