ITA Awards – बॉलीवुड और ,टीवी सितारों का, जलवा, यहां देखिए, विनर्स की लिस्ट

  बॉलीबुड के साथ साथ टीवी जगत के सितारे हर अवॉर्ड फंक्शन की रेड कार्पेट पर अपने अंदाज से जलवे…
1 Min Read 0 131

 

बॉलीबुड के साथ साथ टीवी जगत के सितारे हर अवॉर्ड फंक्शन की रेड कार्पेट पर अपने अंदाज से जलवे बिखेरते हैं। रविवार को मुंबई में आयोजित हुए आईटीए अवॉर्ड्स में भी सितारों ने खूब धमाल मचाया।

बॉलीवुड से इन सितारों ने लिया हिस्सा- बॉलीवुड से आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, वाणी कपूर, गुलशन ग्रोवर समेत करण जौहर ने इस अवॉर्ड शो में शिरकत की। अवॉर्ड नाइट की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

टीवी के ये सितारें आए नजर- आईटीए अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर अनुपमा की लीड एक्ट्रेस रूपाली गांगुली अपने परिवार के साथ नजर आईं। वहीं, हिना खान, निया शर्मा और रश्मि देसाई, गौरव खन्ना, रवि दुबे, निधि शाह समेत जैमी लीवर ने भी रेड कार्पेट पर स्टाइलिश एंट्री मारी।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा – अवॉर्ड्स नाइट पर जेठालाल (दिलीप जोशी) और बबीता जी (मुनमुन दत्ता)  एक साथ दिखाई दिए। इवेंट में पहुंचने के बाद दिलीप जोशी पैपराजी को पोज दे रहे थे। तभी मुनमुन दत्ता उन्हें देखकर उनके पास आती हैं। दोनों हाथ मिलाते हैं और पोज देते हैं। इस पर फैंस ने कहा कि जोशी जी बबीता जी से शर्मा रहे हैं। इसके साथ ही भाभी जी घर पर हैं की अंगूरी भाभी (शुभांगी अत्रे) भी मनमोहन तिवारी (रोहताश गौड़) के साथ दिखाई दीं।

इन सितारों ने जीते अवॉर्ड्स- हर्षद चौपड़ा को शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, में डॉ. अभिमन्यु बिड़ला के किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला। वहीं, नकुल मेहता को ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, में राम कपूर के रूप में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स) का अवॉर्ड मिला है। इसके साथ ही बेस्ट शो का अवॉर्ड ‘अनुपमा’ को और ‘अनुपमा’ में वनराज शाह की भूमिका अदा करने के लिए सुधांशु पांडे ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता(ड्रामा) का खिताब जीता है। हिना खान को अपनी फिल्म ‘लाइन’ के लिए खिताब मिला। वहीं आशी सिंह को भी आईटीए अवॉर्ड मिला है।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *