दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति, स्पेन के सैटर्निनो डे ला फुएंते गार्सिया की मौत हो गई। वह 112 साल के थे और अपने 113वें जन्मदिन के महज 24 दिन पहले उन्होंने अंतिम सांस ली। सैटर्निनो ने 112 साल 211 दिन के होने के बाद सितंबर, 2021 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था। सैटर्निनो के निधन की पुष्टि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से की गई है। अपनी वेबसाइट पर गिनीज बुक ने लिखा है कि सैटर्निनो की मौत की खबर सुनकर हमें दुख हुआ है। उनका 112 साल 341 दिन पर निधन हो गया।
सैटर्निनो का जन्म 11 फरवरी 1909 को पोंटे कास्त्रो के पास में हुआ था। सैटर्निनो को एल पेपिनो के नाम से भी जाना जाता था। 1933 में सैटर्निनो ने एंटोनिना बैरियो गुटिरेज से शादी की थी। उनकी सात बेटियां व एक बेटा भी था, जिसका निधन हो गया था। उनके परिवार में 22 पोते-पोतियां हैं। सैटर्निनो ने अपनी लंबी उम्र के बारे में उन्होंने बताया था कि वह एक शांत जीवन बिताते हैं। चार फीट 92 इंच लंबे सैटर्निनो जूते बनाने का काम करते थे। वह फुटबॉल प्रेमी भी थे।