बड़ा रिकॉर्ड – सचिन ने, आज ही ,के दिन, पाकिस्तानी खिलाड़ियों के ,छुड़ाए थे छक्के

  खेल जगत में ‘क्रिकेट के भगवान’ के रूप में पहचाने जानें वाले भारतीय पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकरने आज ही…
1 Min Read 0 90

 

खेल जगत में ‘क्रिकेट के भगवान’ के रूप में पहचाने जानें वाले भारतीय पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकरने आज ही के दिन साल 1989 में टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया था. सचिन ने जब यह कारनामा किया उस समय उनकी उम्र केवल 16 साल और 214 दिन थी और वह सबसे कम उम्र में टेस्ट अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बनें थे.

बता दें सचिन ने अपनी पहली अर्धशतकीय पारी पड़ोसी देश पाकिस्तान के खिलाफ खेली थी. वह फैसलाबाद में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 59 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उन्होंने 172 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके भी जड़े. वहीं दूसरी इनिंग्स में वह कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा पाए और 16 गेंद में एक चौका की मदद से आठ रन बनाकर रन आउट हुए.

बता दें सचिन ने देश के लिए टेस्ट क्रिकेट में 200 टेस्ट क्रिकेट मैच खेलते हुए 329 पारियों में 53.8 की एवरेज से 15921 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने वनडे में 463 मैच खेलते हुए 452 पारियों में 44.8 की एवरेज से 18426 और एक T20I क्रिकेट मैच खेलते हुए एक पारी में 10.0 की एवरेज से 10 रन बनाए हैं. बल्लेबाजी के अलावा उन्होंने देश के लिए गेंदबाजी में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है. सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में 46, वनडे में 154 और T20I क्रिकेट में एक विकेट चटकाए हैं.

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *