तेलंगाना के मुख्यमंत्री,750 मृत किसानों के, परिवारों के लिए ,केंद्र से रखी ,ये मांग

  किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बड़ा…
1 Min Read 0 144

 

किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बड़ा ऐलान किया है. तेलंगाना के सीएम केसीआर ने घोषणा की है कि किसानों के प्रदर्शनों के दौरान मारे गए प्रत्येक किसान के परिवार को 3 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.

उन्होंने बिना किसी शर्त के केंद्र सरकार से ऐसे सभी पीड़ित परिवारों को 25-25 लाख रुपये की सहायता देने का अनुरोध भी किया है. चंद्रशेखर राव के पुत्र केटीआर ने इस फैसले की जानकारी देते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने कहा है कि कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ते हुए जान गंवाने वाले 750 से ज्यादा किसानों के परिवारों की मदद का निर्णय तेलंगाना सरकार ने किया है.

तेलंगाना सरकार में मंत्री केटीआर ने कहा है कि केंद्र सरकार को सभी किसानों पर दर्ज मुकदमों को भी बिना किसी शर्त के वापस लेना चाहिए. इससे पहले इस मुद्दे पर बीजेपी सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने किसान आंदोलन में मारे गए किसानों के परिवारों के लिए 1-1 करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है.

 

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *