अमेरिका- राष्ट्रपति बाइडेन ,और उप राष्ट्रपति, कमला हैरिस ने , दिवाली की दी ,शुभकामनाएं

  भारत के सबसे बड़े त्यौहार दीपावली की धूम अमेरिका में भी नजर आई है। अमेरिका में रह रहे कई…
1 Min Read 0 32

 

भारत के सबसे बड़े त्यौहार दीपावली की धूम अमेरिका में भी नजर आई है। अमेरिका में रह रहे कई भारतीयों और भारतीय मूल के लोगों ने वहां पर दीपावली का त्यौहार मनाया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन तथा उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने दीपावली के मौके पर अमेरिका और दुनियाभर में रह रहे हिंदू, शिख, बौद्ध और जैन धर्मों के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं भी भेजी हैं। कमला हैरिस भारतीय मूल की महिला हैं।

व्हाइट हाउस में दीपावली मनाने की तस्वीर शेयर करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्वीट करते हुए कहा है कि कि दिवाली का प्रकाश हमें अंधकार से ज्ञान की तरफ लेकर जाए, उन्होंने अमेरिका तथा दुनियाभर में रह रहे हिंदू, सिख, बौद्ध तथा जैन धर्म के लोगों को व्हाइट हाउस की तरफ से दीपावली की शुभकामनाएं भेजी हैं।

वहीं भारतीय मूल की महिला और अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी भारत को दीपावली की शुभकामनाएं भेजी हैं और कहा है कि इस साल कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए इस त्योहार के गहरे मायने हैं।

हैरिस ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘मैं यहां अमेरिका में और दुनियाभर में दीपों का उत्सव मना रहे सभी लोगों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। विध्वंसकारी महामारी के ध्यान में रखते हुए इस साल दिवाली के गहरे मायने हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह उत्सव हमें अपने देश के सबसे पवित्र मूल्यों, परिवार और दोस्तों के प्यार के लिए हमारे आभार, जरूरतमंद लोगों के प्रति मदद का हाथ बढ़ाने की हमारी जिम्मेदारी और अंधेरे पर रोशनी को चुनने की हमारी ताकत, ज्ञान और बुद्धिमत्ता की तलाश, अच्छाई और अनुग्रह का स्रोत बने रहने की याद दिलाता है। हमारे परिवार की ओर से मैं आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं देती हूं।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *