कांस फिल्म फेस्टिवल -अभिनेता कालेब लैंड्री जोन्स ने जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार

    शनिवार को 74वें कांस फिल्म समारोह में पुरस्कारों की घोषणा की गई। अमेरिका के कालेब लैंड्री जोन्स ने…
1 Min Read 0 85

 

 

शनिवार को 74वें कांस फिल्म समारोह में पुरस्कारों की घोषणा की गई। अमेरिका के कालेब लैंड्री जोन्स ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता है। नॉर्वे की रेनेट रीन्सवे को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है। फिल्म समारोह में विभिन्न वर्गों में 28 वृत्तचित्र दिखाए गए थे निर्देशक पायल कपाड़िया की ‘ए नाइट ऑफ नोइंग नथिंग’ को सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र के लिए ओइल डीओर (गोल्डन आई) पुरस्कार प्रदान किया गया।

कोरोना के कारण पिछले साल का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था। पाल्मे डी’ओर लेने वाली आखिरी फिल्म 2019 में बोंग जून हो की पैरासाइट थी, जिसने बाद में अवार्ड सर्किट में धूम मचा दी थी और 2020 के अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ चित्र जीता।

समारोह के दौरान के दौरान कोरोना गाइडलाइंस का खासा ध्यान रखा गया। फेस्टिवल में कई सुरक्षा प्रक्रियाएं थीं, जिनमें स्क्रीनिंग के दौरान मास्क पहनना और उपस्थित लोगों के लिए बार-बार कोविड लार परीक्षण शामिल थे।

कांस फिल्म फेस्टिवल 2021 के अवसर पर हॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई कलाकार अपना जलवा बिखेरा। इस फिल्म फेस्टिवल में हर साल कोई न कोई एक कलाकार तो ऐसा होता ही है जिसका लुक खूब चर्चा में आता है।  इस बार बेला हदीद के लुक ने दुनियाभर में चर्चा बटोरी।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *