दुखद-राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, नेदुमुदी वेणु का, 73 वर्ष की, उम्र में निधन

  मलयालम फिल्मों के मशहूर अभिनेता नेदुमुदी वेणु में सोमवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वो…
1 Min Read 0 53

 

मलयालम फिल्मों के मशहूर अभिनेता नेदुमुदी वेणु में सोमवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वो कुछ समय पहले ही कोरोना संक्रमण से ठीक हुए थे जिसके बाद से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। उन्हें लिवर संबंधी समस्या थी जिसके कारण रविवार की रात उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी।

अभिनेता नेदुमुदी वेणु निधन पर फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने गहरा दुख जताया है।अभिनेता और फिल्ममेकर निर्माता पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी नेदुमुदी वेणु के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘अलविदा वेणु अंकल। आपने जैसा काम किया और इस सिनेमा को जो योगदान दिया उससे आने वाली पीढ़ी को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा’।

नेदुमुदी वेणु ने अपने करियर की शुरुआत कवलम नारायण पनिकर के नाटकों के साथ एक थिएटर कलाकार के रूप में की थी। फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म ‘थंबू’ से कदम रखा था। इस फिल्म का निर्देशन जी अराविंदन ने 1978 में किया था।

नेदुमुदी वेणु ने करीब 500 फिल्मों में काम किया था जिसमें मलयालम और तमिल फिल्में शामिल हैं। वो दमदार अभिनय तो करते ही थे साथ ही हास्य भूमिकाओं के लिए भी मशहूर थे। उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। उन्हें तीन राष्ट्रीय पुरस्कार और छह राज्य पुरस्कार दिया गया था।

Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *